चाय के साथ नारी शक्ति वंदन परिचर्चा

चाय पर चर्चा में समूह से संसद तक के सूत्र का बीजारोपण हुआ।


उत्तर प्रदेश: विकास
खण्ड ठेकमा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अध्यक्षता और ब्लॉक मिशन प्रबंधन डॉ. अभिषेक कुमार के मंचीय संचालन में चाय के साथ नारी शक्ति वंदन परिचर्चा आयोजित की गई। देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के दीदियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और सरकार की परिकल्पना समूह से समृद्धि की ओर साकार कर रही है। आज के इस विशेष चर्चा में उभर कर सामने आया की  समूह की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र को अपना योगदान दे रही है वहीं सरकार ने यह प्रावधान किया है की विधान सभा, लोक सभा में एक तिहाई सीटो पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। 


वहीं दीदी प्रेरणा कैंटीन के संचालिका मंजू कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा की नारियां अब असहाय नहीं देश की कर्णधार बनेगी और समूह की महिलाएं आज इतने आगे बढ़ गई है की एक दिन निश्चित ही समूह से सांसद तक जाएगी। इस बात का खण्ड विकास अधिकारी ठेकमा सहित आएं भारतीय जनता पार्टी के गणमान्य अतिथियों ने सभी एक मत से स्वीकारा की समूह दीदियों के अंदर वह हुनर, कौशल, सामर्थ्य, जज्बा और आत्मविश्वास है की समूह दीदियां निश्चित ही एक दिन समूह से संसद तक जाएगी। आज के इस परिचर्चा में समूह से संसद तक का बीजारोपण भी हुआ। मौके पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र जी, जिला मंत्री प्रमोद राय, मंडल अध्यक्ष बरदह ब्रजेश राय, मंडल अध्यक्ष ठेकमा उमाकांत तिवारी सहित सैंकड़ों समूह की दीदियां उपस्थित रही।

Previous Post Next Post